Indore Crime : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेंट्रल जेल में हुआ भव्य आयोजन, जेल परिसर को सुंदर सजावट से सजाया गया

Sanjay Sahu

Indore Crime : इंदौर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इंदौर की सेंट्रल जेल में इस बार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल परिसर को सुंदर सजावट से सजाया गया, जिसमें समस्त डेकोरेशन बंदियों ने अपने हाथों से तैयार किया। जन्माष्टमी पर्व का जेल से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बंदियों द्वारा कृष्ण जन्म से लेकर उनके जीवन की विभिन्न लीलाओं को नृत्य-नाटिका और कथक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इनमें विशेष रूप से कंस वध प्रसंग और कृष्ण-बलराम की लीलाओं का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही भजन-कीर्तन और राधा-कृष्ण की झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Indore Crime : दरअसल मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष बलराम उत्सव और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को प्रभावी रूप से मनाने की अनुमति प्रदान की गई थी। उसी के अंतर्गत यह आयोजन जेल में बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

Indore Crime : इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि शुक्ला जी और दादा किला दादाजी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मकता लाना और भारतीय संस्कृति से उन्हें गहराई से जोड़ना है। श्रीकृष्ण उत्सव के माध्यम से जेल में उल्लास, भक्ति और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *