M.P News : लव मैरिज के 7 महीने बाद खुदकुशी, मौत से पहले पति ने पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी से कथित प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए आरोप

वीडियो में युवक ने खुद को विकास हिरवे बताया और कहा कि उसने 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से लव मैरिज की थी। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लगातार उससे विवाद करती थी, प्रताड़ित करती थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।
उसने यह भी कहा कि ससुराल पक्ष, खासकर दादी सास, पत्नी को ऐसा करने के लिए उकसाती थीं। युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और दादी सास को जिम्मेदार ठहराया।

होटल में मिला शव

पुलिस के अनुसार विकास हिरवे ने शनिवार रात एक होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल स्टाफ ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन परिवार ने पुलिस को युवक का वीडियो उपलब्ध कराया है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
Read More : बिलासपुर : व्यापमं परीक्षा में 9 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

7 महीने पहले की थी लव मैरिज

मृतक की उम्र 28 साल बताई जा रही है और वह हबीबगंज क्षेत्र का निवासी था। परिजनों के मुताबिक, युवक और उसकी पत्नी की 7 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर साथ में रील्स बनाते थे और खुश नजर आते थे।

रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क

हालांकि, परिजनों का कहना है कि वास्तविक जीवन में दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। शनिवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक घर से निकल गया और रात में होटल में जाकर ठहर गया।

पुलिस कर रही जांच

सुबह युवक की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट देखने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और होटल पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *