Thursday, February 12, 2026
21.5 C
Raipur

President Donald Trump : ट्रंप का विश्व को संदेश : “युद्ध खत्म कर रहा हूं, अगला कदम पाकिस्तान-अफगानिस्तान”

कुआलालंपुर | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उनके प्रशासन ने पिछले आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म कराए हैं, यानी औसतन हर महीने एक युद्ध। उन्होंने कहा कि अब उनकी नजर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म कराने पर है।

थाईलैंड-कंबोडिया ने किया युद्धविराम समझौता

थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने रविवार को विस्तारित युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ट्रंप भी मौजूद थे।
ट्रंप ने कहा —

“यह उन आठ युद्धों में से एक है जिन्हें हमने पिछले आठ महीनों में खत्म किया है। अब सिर्फ एक संघर्ष बचा है — पाकिस्तान और अफगानिस्तान का — और मुझे भरोसा है कि इसे भी जल्द सुलझा लूंगा।”

ट्रंप ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों से अच्छे संबंध हैं और वे इस विवाद को जल्द सुलझा लेंगे।

UN पर बरसे ट्रंप : ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,

“कहना तो नहीं चाहिए कि ये मेरा शौक है, लेकिन मैं इसमें अच्छा हूं और मुझे ये काम पसंद है।
हालांकि ये काम UN को करना चाहिए, लेकिन वे कुछ नहीं करते।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा,

“संयुक्त राष्ट्र ने तो मेरा टेलीप्रॉम्प्टर बंद कर दिया था जब मैं भाषण दे रहा था।
एस्केलेटर भी ठीक से नहीं चल रहा था। काश, वे कुछ काम करते।”

एशिया दौरे पर ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप रविवार को मलेशिया पहुंचे, जहां से उनकी पांच दिवसीय एशिया यात्रा की शुरुआत हुई।
यह उनका राष्ट्रपति बनने के बाद अब तक का सबसे लंबा विदेशी दौरा है।
वे ASEAN सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसके बाद जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की यात्रा करेंगे।

मलेशिया के बाद ट्रंप जापान में नई प्रधानमंत्री सना ताका इची से मुलाकात करेंगे और फिर दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन से पहले शी जिनपिंग से मिलेंगे।

थाई प्रधानमंत्री ने की ट्रंप की सराहना

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के “व्यक्तिगत समर्पण” के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता पूरी तरह लागू हुआ, तो यह स्थायी शांति की नींव रखेगा और जल्द ही हथियारबंदी और युद्धबंदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds