नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो-दिवसीय असम दौरे पर रविवार को दरांग पहुंचे, जहां उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 6,300 करोड़ रुपये है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि “मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।” पीएम मोदी ने कहा –
“मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता।”
Read News : CG News : बचेली में दशहरा पर्व की भव्य तैयारी, 2 अक्टूबर को 48वां आयोजन
पीएम मोदी ने आगे कहा –
“मेरे लिए मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी। यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।”
Read News : Jabalpur News : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप – BJP देश की भावनाओं के साथ कर रही खिलवाड़
प्रधानमंत्री शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे और खानापारा में भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए। इस दौरे में पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।













