Indian Share Market : सेंसेक्स–निफ्टी हरे निशान पर खुले…

Parivesh
Share Market

Indian Share Market : मुंबई। गुरुवार की सुबह ग्लोबल टेक दिग्गजों की जबरदस्त रैली का असर सीधे भारतीय शेयर बाजार में दिखा। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार आज तेजी के साथ खुले। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 161 अंक चढ़कर 85,347 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 58 अंकों की मजबूती के साथ 26,110 पर ट्रेड करता नजर आया।

Indian Share Market : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 26,150 और 26,200 के लेवल पर है, जबकि 25,900–25,950 का जोन मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। यह ज़ोन पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए आकर्षक एक्युमुलेशन लेवल माना जा रहा है।

READ MORE : Supreme Court : प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर SC का ऐतिहासिक निर्देश- गवर्नर के लिए नहीं तय की जा सकती समय सीमा

लार्ज-कैप शेयरों में आज मजबूत खरीदारी देखने को मिली। एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड के शेयर 1.5% तक उछले। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो 0.3% की बढ़त में रहे, वहीं FMCG इंडेक्स भी 0.2% ऊपर रहा। हालांकि IT और बैंकिंग इंडेक्स हल्की गिरावट में ट्रेड कर रहे थे।

मार्केट सेंटिमेंट को सबसे बड़ा बूस्ट मिला AI दिग्गज NVIDIA के धमाकेदार नतीजों से। कंपनी ने रेवेन्यू और प्रॉफिट, दोनों में वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों को मात दी, जिसकी वजह से एशियाई बाजारों में भी 4% तक की तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

विश्लेषकों का कहना है कि मार्केट अब “मजबूत मैक्रो + सुधारते माइक्रो” की स्टेज में प्रवेश कर चुका है। ग्लोबल बैंकों के भारत को लेकर पॉजिटिव आउटलुक और कॉर्पोरेट अर्निंग्स में तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

फ्लो भी मार्केट के पक्ष में दिख रहा है — 19 नवंबर को FIIs ने 1,580 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की, वहीं DIIs ने 1,360 करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया। आने वाले दिनों में भी मार्केट में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *