कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने किया सुसाइड, IT रेड के बीच ऑफिस में खुद को मारी गोली

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार दोपहर सेंट्रल बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3:15 बजे हुई।

तीन दिन से चल रही थी आयकर विभाग की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि सीजे रॉय के ऑफिस में पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की मौत के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रक्रिया अधूरी छोड़कर मौके से चले गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के समय मौके पर कोई भी IT अधिकारी मौजूद नहीं था।

Read More : CM साय ने नक्सलियों से की अपील, कहा- 31 मार्च 2026 तक छोड़िए हिंसा, जुड़िए विकास की मुख्यधारा से

9 हजार करोड़ की नेटवर्थ, लग्जरी लाइफस्टाइल

सीजे रॉय की गिनती देश के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में होती थी। उनकी नेटवर्थ करीब 9,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनके पास प्राइवेट जेट, 200 से ज्यादा लग्जरी कारें और 12 रोल्स रॉयस शामिल थीं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई तक फैला हुआ था।

आत्महत्या या उकसावे का मामला?

बेंगलुरु पुलिस अब इस मामले को कानूनी पहलुओं से जांच रही है। यह तय किया जा रहा है कि इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया जाए या आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं जोड़ी जाएं। पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि की है कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

सीजे रॉय के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनका कहना है कि रॉय पर कोई कर्ज नहीं था और रोजाना घंटों पूछताछ की जा रही थी। आयकर विभाग की टीम पहले 3 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु आई थी और बाद में 28 जनवरी को दोबारा कार्रवाई शुरू हुई।

हाई लेवल जांच के आदेश

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा है कि इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ऑफिस परिसर से सबूत जुटा रही है और रिकॉर्ड्स व बयानों की जांच जारी है।

परिवार गहरे सदमे में

सीजे रॉय के परिवार में उनकी पत्नी लिनी रॉय, बेटा रोहित और बेटी रिया हैं। पत्नी और बेटा शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *