Gwalior Crime: नाबालिग को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा, ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की पिटाई

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की जाती दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि यह घटना बहोड़ापुर इलाके की है, जहां कुछ बदमाशों ने नाबालिग को पोल से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई।

वीडियो में दिखाई दी बदमाशों की दबंगई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन से अधिक बदमाश नाबालिग को घेरकर मारपीट कर रहे हैं।मारपीट के दौरान आरोपी नाबालिग को गालियां देते हुए उस पर अपना रौब झाड़ते भी नजर आए। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में नाबालिग के शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।एएसपी जयराज कुबेर के अनुसार फिलहाल इस मामले में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहे गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Read More : M.P Crime : ग्वालियर में दो बड़ी आपराधिक घटनाएं, मारपीट और अपहरण के मामलों में पुलिस ने दर्ज किए केस

ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की पिटाई का मामला

इसी बीच ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से भी मारपीट का एक और मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सोनू खान नाम के युवक को घर से बाहर निकालकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान मारपीट में कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद युवक को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जाया गया और बाद में धमकी देकर छोड़ दिया गया।इस मामले में आमीन फरीद और जीशान समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।बहोड़ापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *