Patrakar Suraksha Kanoon : पृथ्वीपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में सौंपा गया।
Patrakar Suraksha Kanoon : ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करना, भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि को वापस दिलाना, पत्रकार पेंशन श्रद्धानिधि योजना में अधिमान्यता की शर्त हटाकर आजीवन पेंशन व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने की सुविधा और पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को निशुल्क करने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान संभाग उपाध्यक्ष शेख मुजफ्फर अली, जिला अध्यक्ष हसन मोहम्मद, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र गोर, महासचिव रमाकांत रजक, उपाध्यक्ष सुनील मोदी, दीपक नीखरा, सुधीर नायक, कमल सोनी, मीत नायक, रूपेंद्र राय, फारूक अली, कमलेश झां, राजीव रावत, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।











