Pakistan News : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर सीजफायर के बावजूद बड़ी एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 3 क्रिकेटर समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में शुक्रवार को किया गया। मृतकों में कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून नामक तीन क्लब क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस हमले की पुष्टि की है।
Pakistan News : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का संघर्ष विराम तय हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने शुक्रवार रात इस समझौते की उल्लंघना करते हुए एयर स्ट्राइक की। सीमा के पास अरगुन और बरमल जिलों में भी कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अफगान तालिबान ने इस हमले को युद्धविराम तोड़ने वाला बताया और बदला लेने की चेतावनी दी है।
Pakistan News : पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में अफगान तालिबान की एक ब्रिगेड को निशाना बनाया गया था और कई सैनिक मारे गए। इससे पहले बुधवार को काबुल के चौथे जिले में भी एक हवाई हमले में कई घर और एक स्कूल को भारी नुकसान पहुंचा था। स्कूल में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन हमले के समय बच्चे घर पर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
Pakistan News : यह हमला ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल कतर के दोहा में था, जबकि अफगानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वहां पहुंचा। अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की इन हरकतों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करने की तैयारी में है।
Pakistan News : पिछले सात दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव का मुख्य कारण डूरंड लाइन है, जो ब्रिटिश काल में दोनों देशों की सीमाओं का निर्धारण करती है, लेकिन दोनों देशों के पठान इसे स्वीकार नहीं करते। इसी वजह से सीमा विवाद और संघर्ष जारी है।
Pakistan News : अफगान टीम ने भी पाकिस्तान के साथ होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका भी शामिल है। इस विवाद ने दोनों देशों के बीच पहले से ही खराब रिश्तों को और बिगाड़ दिया है।













