Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : दीपावली से पहले अमहिया पुलिस की पहल, शिल्पी प्लाजा...

Rewa News : दीपावली से पहले अमहिया पुलिस की पहल, शिल्पी प्लाजा में सुचारु ट्रैफिक के लिए संभाला मोर्चा, रूट डायवर्जन प्लान

0
96

Rewa News : रीवा : दीपावली के त्यौहार को देखते हुए रीवा के बाज़ारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच, बाज़ार में लगने वाले जाम और अव्यवस्था को रोकने के लिए अमहिया पुलिस ने आज जमीनी स्तर पर उतरकर एक सराहनीय पहल की है।

Rewa News : दीपावली के कारण रीवा शहर का मुख्य बाज़ार, ख़ासकर शिल्पी प्लाज़ा और आसपास के क्षेत्र, ग्राहकों से खचाखच भरा हुआ है। शहर के बाहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की भीड़ के चलते सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा था और बार-बार जाम लग रहा था।

Rewa News : इसी समस्या को देखते हुए, अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी पूरी टीम ने आज मुख्य बाज़ार में मोर्चा संभाला। उन्होंने न सिर्फ चेकिंग की, बल्कि सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए।

Rewa News : थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में धनतेरस है, जिस दिन ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्थाएँ कर ली हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन का भी एक विशेष प्लान तैयार किया गया है। अमहिया पुलिस की यह तत्परता लोगों को सुरक्षित और आरामदायक खरीदारी का माहौल देने में मददगार साबित हो रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here