Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Open Para Athletics Championships : छत्तीसगढ़ के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में 4.36 मिनट में गोल्ड जीतकर रचा अंतरराष्ट्रीय इतिहास

Open Para Athletics Championships : रायपुर | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 11 और 12 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें सुखदेव ने महज़ 4.36 मिनट में 1500 मीटर की दूरी पूरी कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत जीत है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण भी है।

पूर्व नेत्रहीन विद्यालय के छात्र हैं सुखदेव

सुखदेव, फॉर्चून फाउंडेशन द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमापटपर (बागबाहरा खुर्द) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने कोच निरंजन साहू के मार्गदर्शन में लगातार कठिन अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में सुखदेव भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तहत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Read More : Major railway accident in Tamil Nadu : तमिलनाडु में पटरी से उतरी मालगाड़ी, पांच बोगियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 40 बोगियां बचीं
पहले भी दिला चुके हैं गोल्ड

यह पहला मौका नहीं है जब सुखदेव ने गोल्ड मेडल जीता हो। इससे पहले वे नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में 400 मीटर दौड़ में और चेन्नई में 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा चुके हैं।

सरकार का सहयोग, खिलाड़ियों का हौसला

छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों—विशेषकर दिव्यांग एथलीटों—के प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को समुचित संसाधन, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध हो ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

Read More : Reva News : सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से गई महिला की जान
बधाईयों का तांता

सुखदेव की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी सूची है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, समाज कल्याण उप संचालक संगीता सिंह, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, कोच निरंजन साहू और पैरा स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संकल्प से बनी प्रेरणा

सुखदेव की यह जीत उनकी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। उनका संकल्प न सिर्फ उन्हें आगे बढ़ा रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर रहा है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई भी बाधा सफलता की दौड़ को रोक नहीं सकती।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories