Patna News : रावण दहन से पहले बिगड़ा मौसम का मिजाज,मूसलधार बारिश में गिरा पुतले का सिर,

0
133
Patna News
Patna News

Patna News : पटना:पटना के गांधी मैदान में दशहरे के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तेज बारिश ने पूरे कार्यक्रम को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रावण दहन से पहले ही काले बादलों ने आसमान को ढंक लिया और कुछ ही देर में मूसलधार बारिश शुरू हो गई।

Patna News : बारिश इतनी तेज थी कि गांधी मैदान में लगाए गए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले पूरी तरह भीग गए। लगातार पानी गिरने से पुतले गलने लगे और रावण का सिर टूटकर लटक गया।

Patna News : दशहरे के मौके पर रावण दहन देखने पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हर साल गांधी मैदान में होने वाला यह आयोजन काफी बड़ा होता है, लेकिन इस बार बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

Patna News : हालांकि आयोजकों ने कहा है कि बारिश थमने के बाद रावण दहन के लिए नई तैयारियां की जाएंगी और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, अगले 4 से 5 दिन तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा और मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर में वृद्धि और जलभराव की भी चेतावनी दी गई है।

Patna News : पिछले 24 घंटे में पटना समेत बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, और नालंदा जैसे जिलों में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वज्रपात को लेकर भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है। गांधी मैदान में बारिश के कारण जो हालात बने हैं, उसने एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता और आयोजनों की चुनौती को सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here