गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। अग्रवाल समाज घरघोड़ा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गायत्री मंदिर से हुई और सूरज राइस मिल तक बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
इस भव्य शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। रैली मार्ग में समाजहित में विभिन्न सेवाएं की गईं। मारवाड़ी युवा मंच घरघोड़ा द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। पुराना बैरियर में ठंडे जूस की व्यवस्था और बस स्टैंड पर आइसक्रीम का वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी दोगुना हो गया।
Read news : CG News : डीएवी बचेली में बवाल : प्राचार्य चेतना शर्मा के खिलाफ शिक्षक धरने पर, मानसिक प्रताड़ना का आरोप
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सचिव प्रांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष करन तायल, सह सचिव आयुष तायल, सह कोषाध्यक्ष रौनक मित्तल, सह सचिव नितिन गोयल, मंत्री अंश तायल, मंत्री शौर्य अग्रवाल, सह सचिव शुभम अग्रवाल, मंत्री अमर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष भारत गोयल, उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशेष अग्रवाल, संरक्षक अजय मित्तल, संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, मंत्री अनूप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष कान्हा मित्तल, मीडिया प्रभारी अर्पित मित्तल और दीपांशु मित्तल सहित पूरी समिति सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
Read news : Bhopal : बीएमएचआरसी में नर्सिंग छात्रा की मौत, प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव पर लापरवाही का आरोप
सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। समाज के इस आयोजन ने आपसी एकता, सेवा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ किया।











