Thursday, April 2, 2026
31.4 C
Raipur

NYT Trump Business Investigation : ट्रंप की ‘कमाई’ पर NYT का खुलासा: पद का फायदा उठाकर 1 साल में कमाए 12,800 करोड़, PAK क्रिप्टो डील चर्चा में

NYT Trump Business Investigation  : न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में सत्ता में लौटने के बाद से ट्रंप की निजी संपत्ति में $1.4 बिलियन से अधिक का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप अपनी प्रेसिडेंसी का इस्तेमाल अपने व्यापारिक हितों को साधने के लिए कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला खुलासा पाकिस्तान के साथ हुई 17,000 करोड़ रुपये ($2 Billion) की क्रिप्टोकरेंसी डील को लेकर हुआ है, जिसने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

क्रिप्टो और विदेशी निवेश का जाल:

ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनका क्रिप्टो वेंचर ‘वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल’ बना है। रिपोर्ट के अनुसार, UAE की एक फर्म ने ट्रंप की कंपनी में 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया, जिसके कुछ ही हफ्तों बाद ट्रंप ने UAE को अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर चिप्स बेचने की मंजूरी दे दी। वहीं, पाकिस्तान जिसे ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ‘धोखा देने वाला’ बताया था, अब उनके सबसे बड़े बिजनेस पार्टनर के रूप में उभरा है। क्रिप्टो डील्स के जरिए ट्रंप परिवार ने अरबों रुपये बटोरे हैं।

भारत में ‘ट्रंप वर्ल्ड सेंटर’ और विदेशी प्रोजेक्ट्स:

भारत के प्रति ट्रंप के कड़े टैरिफ रुख के बावजूद, उनका बिजनेस भारत में फल-फूल रहा है। पुणे में ‘ट्रंप वर्ल्ड सेंटर’ का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रंप को 289 मिलियन डॉलर से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ओमान, सऊदी अरब और इंडोनेशिया में भी उनके लग्जरी प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। वियतनाम का उदाहरण सबसे सटीक है, जहां ट्रंप के गोल्फ कॉम्प्लेक्स को मंजूरी मिलते ही वियतनाम पर लगा टैरिफ 46% से घटाकर 20% कर दिया गया।

महंगे गिफ्ट और फिल्म डील्स:

कमाई का सिलसिला यहीं नहीं थमता। कतर ने ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का एक आलीशान विमान तोहफे में दिया है, जिसे ट्रंप ‘एयरफोर्स वन’ के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके साथ ही, मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री के लिए अमेजॉन से हुई 28 मिलियन डॉलर की डील और टेक कंपनियों द्वारा मुकदमों को निपटाने के लिए दिए गए करोड़ों रुपये ने उनकी तिजोरी भर दी है। एक तरफ जहां औसत अमेरिकी की आय गिर रही है, वहीं ट्रंप की यह ‘सुपरफास्ट’ कमाई नैतिक और कानूनी सवालों के घेरे में है।

ट्रंप की कमाई का ‘बहीखाता’ (Earnings Breakdown)

जरिया (Source) अनुमानित कमाई (रुपये में) मुख्य विवरण
क्रिप्टो वेंचर्स ₹8,000 करोड़ ($867M) वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और मीम कॉइन्स
रियल एस्टेट (विदेशी) ₹210 करोड़ ($23M) ओमान, सऊदी और पुणे प्रोजेक्ट्स
फिल्म/डॉक्यूमेंट्री ₹250 करोड़ ($28M) अमेजॉन के साथ ‘मेलानिया’ डॉक्यूमेंट्री
लीगल सेटलमेंट ₹830 करोड़ ($90.5M) मेटा, यूट्यूब और पैरामाउंट से भुगतान
गिफ्ट (कतर) ₹3,600 करोड़ ($400M) ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ लग्जरी विमान
Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories