Thursday, February 12, 2026
21.5 C
Raipur

MP Shajapur News : पारिवारिक विवाद में युवक चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, वीडियो वायरल….

शाजापुर (मप्र)। MP Shajapur News : जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरासा में मंगलवार सुबह एक युवक के हाईटेंशन टावर पर चढ़ जाने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 30 वर्षीय प्रकाश सूर्यवंशी पिता मोहनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह सोमवार रात को घर से निकल गया था और सुबह गांव के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।

MP Shajapur News : सुबह से ग्रामीणों में हड़कंप, बिजली विभाग और पुलिस मौके पर

 मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने युवक को टावर पर चढ़ा देखा और तत्काल बिजली विभाग व पुलिस को सूचना दी। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों के सहयोग से हाईटेंशन लाइन को बंद कराया गया, ताकि किसी हादसे की आशंका न रहे।

4 घंटे चला रेस्क्यू, युवक को सुरक्षित उतारा गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम आगर और पचोर से मौके पर बुलाई गई। टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे लाने के लिए करीब चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को नीचे उतार लिया।

कर्मचारी बोले- “किस्मत अच्छी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था”

बिजली विभाग के कर्मचारी अजय कुमार गौड़ा और सुरक्षा अधिकारी अंबुज गुप्ता ने युवक को समझाया कि इस तरह की हरकत जानलेवा हो सकती है। उन्होंने कहा, “आपकी किस्मत अच्छी थी जो आप बच गए, वरना इतनी ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन के पास जाना जान जोखिम में डालना है।”

मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने किया शांत

जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को शांत किया। घटना के बाद युवक को सुरक्षित घर भेज दिया गया, साथ ही परिजनों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds