MP NEWS : शहडोल। रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर मिठाई खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में 3 वर्षीय दिव्या सोधिया और 11 वर्षीय हंसनी कहार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह घटना फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई है।
MP NEWS : दिव्या के परिवार ने मिठाई अमन डेयरी एंड स्वीट सेंटर से खरीदी थी, जबकि हंसनी के परिवार ने गोविंदगढ़ के बाबा होटल एंड स्वीट्स भंडार से मिठाई ली थी। मिठाई खाने के कुछ ही घंटों बाद दोनों बच्चियों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मृतकों के घर से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। ग्रामीणों में इस दुखद घटना को लेकर गहरा दुख और चिंता व्याप्त है। अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं।













