Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

MP NEWS : सागर में PCC चीफ पटवारी परिवार से मिले, जमीनी विवाद में दलित युवक की हत्या, फोन कर बोले- एक बार व्यथा तो सुन लो कलेक्टर साहब

MP NEWS : सागर,मध्यप्रदेश :मध्यप्रदेश के सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी चौधरी में जमीनी विवाद में दलित युवक की हत्या के मामले में मंगलवार शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। उन्होंने गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटनाक्रम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान पटवारी ने कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात की।

MP NEWS : उन्होंने कहा, “एक बार यहां आकर इनकी व्यथा तो सुन लो कलेक्टर साहब, कितना दर्द है। पुलिस ने तीन-तीन बार मारा इनको। एफआईआर नहीं की। पटवारी ने नपती गलत की। 15-15 बार पटवारी व तहसीलदार को आवेदन दिए।” पटवारी ने कहा “आवेदन के बाद सही नपती हो जाती तो ये हत्या नहीं होती। राजस्व विभाग की यातनाओं के कारण इस बच्चे की मौत हुई है। पुलिस विभाग का अपना कुकर्म है ही। राजस्व विभाग में बगैर लेनदेन के कोई काम नहीं होता है।”

मुलाकात के दौरान पटवारी ने कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात की।

मृतक के पिता की कराई कलेक्टर से बात

MP NEWS : पटवारी ने मृतक के पिता की कलेक्टर से फोन पर बात कराई। पिता ने अपनी व्यथा सुनाई। पटवारी ने जमीन की नपती के संबंध में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात भी कलेक्टर से कही। उन्होंने एसपी से भी बातचीत की।

MP NEWS : दलित प्रेम या कैमरा प्रेम: आशीष अग्रवाल

MP NEWS : वहीं पटवारी के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट में कहा, “दलित प्रेम या असल में राजनैतिक दिखावा और पब्लिसिटी”? जो जीतू पटवारी खुद को दलितों का हमदर्द बताते नहीं थकते, वो दलित के घर कैमरों की भीड़ लगवाकर डिस्पोजेबल प्लेट में खाना खाते नज़र आते हैं। सवाल ये है- अगर प्रेम सच्चा होता, तो दलित के घर पिकनिक और कैमरों का ढेर नहीं अपनापन होता। ये सब सिर्फ वोटों की थाली सजाने का नाटक है? एक बार फिर से दलित समाज को झूठे फोटोशूट्स से ठगा जा रहा है? “दलित प्रेम” या “कैमरा प्रेम”।

MP NEWS : धारदार हथियारों से हमला किया, मौके पर मौत

MP NEWS : दरअसल, ग्राम देवरी चौधरी निवासी मुल्लू अहिरवार और जुगराज यादव के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। शनिवार सुबह मुल्लू अहिरवार अपने बेटे ओंकार अहिरवार (28) के साथ गांव जा रहे थे। स्कूल के पास आरोपियों ने हमला कर दिया। ओंकार को पकड़कर धारदार हथियारों से हमला किया। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

MP NEWS : इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार ने घटना के विरोध में चक्काजाम भी किया था। बाद में रविवार शाम अंतिम संस्कार हुआ।

MP NEWS : 5 आरोपियों पर केस दर्ज

MP NEWS : पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें बिदर उर्फ विंद्रावन यादव, जुगराज यादव, बड्डू यादव, उमेश यादव और विशाल यादव शामिल है। उन पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories