MP NEWS :भोपाल : भोपाल में देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया, जब नियमित गश्त पर निकली पुलिस टीम को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना उस समय हुई जब चार पुलिस जवान नाइट ड्यूटी पर थे। अचानक शराब के नशे में धुत एक चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पुलिस की गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी।
MP NEWS :टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि चारों पुलिस जवान सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी चालक को वहीं पर हिरासत में ले लिया। जांच में यह सामने आया कि चालक पूरी तरह नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।













