Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

MP News : सिंगरौली में GST और EOW टीम ने 7 ठिकानों पर छापा, वित्तीय गड़बड़ी की आशंका

सिंगरौली। जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और जीएसटी रीवा की टीम ने मंगलवार को व्यापारियों के सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और जीएसटी में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई। टीम ने कॉलेज मोड़ सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोल ट्रांसपोर्टर्स और फर्मों के दफ्तरों पर दबिश दी। छापेमारी की भनक लगते ही कई संचालक अपने कार्यालयों से भाग खड़े हुए।

Read News : MP News : सिंगरौली की एजुकेट गर्ल्स बनी रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025 की पहली भारतीय विजेता

जानकारी के अनुसार जीएसटी और EOW की संयुक्त टीम ने सिंगरौली ट्रेडर्स के छह प्रतिष्ठानों और एक कर सलाहकार के यहां जांच की। इसमें सतना, रीवा और सिंगरौली की टीमों के 22 सदस्य शामिल थे। सिंगरौली ट्रेडर्स के संचालक के नाम से नौगढ़ इलाके में सीमेंट-सरिया की फर्म, आटा मिल प्लांट और किसान सहायता केंद्र के नाम से खाद-बीज का कारोबार चल रहा है।

Read News : MP News : प्रदेश अध्यक्ष की अपील पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर हटाए

टीम ने कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के कार्यालय से भी दस्तावेज जब्त किए। अनिल कुमार शाह सिंगरौली ट्रेडर्स का जीएसटी और टैक्स संबंधित काम संभालते थे। EOW की मौजूदगी में वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक टीम द्वारा जब्त किए गए कागजात की जांच जारी थी और शाम तक टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories