Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : भूपेश बघेल के बयान पर केदार कश्यप का पलटवार,...

CG NEWS : भूपेश बघेल के बयान पर केदार कश्यप का पलटवार, कहा– न प्रदेश को जरूरत, न भाजपा को; विभागीय उपलब्धियां भी गिनाईं

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने संबंधी कथित “ऑफर” वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की न तो छत्तीसगढ़ को जरूरत है और न ही भाजपा को। कश्यप के मुताबिक, वे केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं।

CG NEWS : मंत्री केदार कश्यप ने अपने विभागों की दो साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के विभिन्न आरोपों पर भी जवाब दिया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत द्वारा पीडीएस दुकानों के खाली होने के आरोप पर कश्यप ने कहा कि जिन लोगों पर प्रदेश को लूटने और जिनके खिलाफ मामले चल रहे हैं, वही अब पीडीएस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनके अनुसार, जो लोग पहले जिम्मेदार थे, वे अब विपक्ष में बैठकर आरोप लगा रहे हैं।

CG NEWS : अमरजीत भगत के नक्सली कमांडर हिडमा को लेकर दिए गए बयान पर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का रुख हमेशा नक्सलियों के प्रति नरम रहा है। उन्होंने झीरम घाटी कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाती है। उनका दावा था कि यदि कुछ नेताओं के पास सबूत होने की बात कही जाती है, तो इससे आंतरिक गुटबाजी की आशंका भी सामने आती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद के कमजोर पड़ने से परेशान है।

CG NEWS : बीजापुर विधायक की सुरक्षा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि किसी को भी कहीं जाने से नहीं रोका गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक बिना सुरक्षा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाते रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा की आवश्यकता पर सवाल उठता है। उनके अनुसार, बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

CG NEWS : असम में कांग्रेस नेताओं के चुनाव प्रचार के मुद्दे पर कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता भी प्रचार के लिए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नेताओं के जाने के उद्देश्य बाद में स्पष्ट होंगे।

CG NEWS : बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए हैं और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उनका कहना था कि दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस की महापंचायत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे इस आयोजन का स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि वास्तविक लोगों की भागीदारी होगी।

CG NEWS : परिवहन विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 425 नए गांवों तक पहली बार बस सेवा पहुंची है। रायपुर जिले को सड़क दुर्घटना में शून्य मृत्यु जिला बनाने की दिशा में शामिल किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत वाहन मूल्य का 10 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऑटो एक्सपो के माध्यम से आरटीओ टैक्स में 133.4 करोड़ रुपये की छूट दी गई।

CG NEWS : उन्होंने बताया कि बस संगवारी एप, वाहन 4.0 और सारथी 4.0 पोर्टल के जरिए अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की घर पहुंच सेवा शुरू की गई है। 20 टोल नाकों पर बिना फिटनेस और टैक्स वाले वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था भी लागू की जा रही है।

CG NEWS : वन विभाग की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि राज्य में 355 हाथियों का विचरण दर्ज है और हाथी-मानव द्वंद को कम करने के प्रयास जारी हैं। एलिफेंट ट्रैकिंग संदेशों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सघन वनों का घनत्व 70 प्रतिशत तक बढ़ा है और 7 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया गया है। वन क्षेत्रों में देवगुड़ियों का निर्माण कराया गया है, 463 पदों पर भर्ती की गई है और 1500 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। वर्तमान में राज्य में 35 बाघ हैं और उनके संरक्षण के प्रयास जारी हैं। वन भैंसा और पहाड़ी मैना के संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है।

CG NEWS : सहकारिता विभाग के तहत 515 नई पैक्स समितियों का गठन किया गया है। 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की गई है। 1.45 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए हैं। साथ ही शक्कर कारखानों की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here