MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल में बहिुचर्चित ड्रग्स मामले में क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है…इसी कड़ी में मुख्य आरोपी यासीन के 3 करीबियों को क्राइम ब्रांच ने उठाया है…भोपाल एयर पोर्ट से जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है…यासीन के गुर्गे जग्गा जैसे ही दिल्ली से भोपाल आया…पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया…जगजीत सिंह उर्फ जग्गा से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है…दरअसल जग्गा की लंबी चैट यासीन के मोबाइल में मिली थी…चैट में ड्रग्स को लेकर बात सामने आई है…
MP NEWS : जग्गा सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग चला रहा था…कैंपेनिंग का नाम जस्टिस्ट फॉर यासीन था…क्राइम ब्रांच ने युवक अंश चावला को भी हिरासत में लिया है…अंश मूलचंद मेडिकल संचालक का लड़का है…यासीन अहमद का चैट मिला है…काटजू हॉस्पिटल के सामने मूलचंद नाम से मेडिकल दुकान है…ड्रग पेडलर पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है…वही मामले पर तीसरा गुर्गा गौरव चौहान भी पुलिस गिरफ्त में है…गौरव चौहान कई राज खोल सकता है…गौरव चौहान के पास से ड्रग पैडलरों के साथ की चैट मिले है…सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है… हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच को बड़ा इनपुट मिला है…
MP NEWS : दरअसल मामले में यासीन मछली को राजस्थान लेकर भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंची थी…राजस्थान में ड्रग सप्लायर तक क्राइम ब्रांच पुलिस पहुंची है… क्राइम ब्रांच को बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की बात कहते नजर आ रहे हैं… एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि…यासीन पर तलैया थाने में एक और FIR दर्ज हुई है…जिसमे मारपीट और अपहरण के मामले में FIR दर्ज की गई है.
MP NEWS : पीड़ित का वीडियो यासीन के मोबाइल से मिला था.. जिसमें युवक के साथ बंद कमरे में मारपीट की गई थी… वही ड्रग्स राजस्थान से लेकर आने पर कहा कि…राजस्थान से बाय रोड ड्रग्स यासीन भोपाल लाता था… मामले में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं…चार को क्राइम ब्रांच ने पहले ही पकड़ा था…मामले बढ़ आरोपी की संख्या सकती है…साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।













