Monday, March 9, 2026
37.1 C
Raipur

Mp Breaking : एमपी के मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, एमपी में 9वीं के छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स, अप्रैल-जून में लगेंगी विशेष कक्षाएं

Mp Breaking : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्टाइपेंड संशोधन लागू न होने के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेशभर के करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टर आज सुबह 9 बजे से धरने पर बैठ गए हैं।

Mp Breaking : जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड संशोधन की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया, जिसके चलते अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

Mp Breaking : हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ओपीडी सेवाओं पर देखा जा रहा है। कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सामान्य ऑपरेशन भी प्रभावित हुए हैं।

Mp Breaking : डॉक्टरों का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड संशोधन लागू नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं अस्पताल प्रशासन और सरकार की ओर से स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mp Breaking : एमपी में 9वीं के छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स, अप्रैल-जून में लगेंगी विशेष कक्षाएं

Mp Breaking : मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो माह का ब्रिज कोर्स चलाया जाएगा।

इस ब्रिज कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई में मौजूद कमजोरियों को दूर करना और उनकी बुनियादी समझ को मजबूत बनाना है। इसके लिए अप्रैल से जून तक विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इन कक्षाओं में नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षकों द्वारा छात्रों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें विषयों की बेहतर समझ देने पर फोकस किया जाएगा।

Mp Breaking : स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा और आगे की पढ़ाई में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories