भोपाल। Mohan Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों की निगाहें आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। यह बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Mohan Cabinet Meeting : सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंडियों में आयातित तुवर दाल पर लगने वाले मंडी टैक्स को हटाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इससे न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी तुवर दाल सस्ती मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों को मध्यप्रदेश पुलिस में कुछ प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। यह कदम पूर्व सैनिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है।
बैठक में पदोन्नति की नई नीति पर भी चर्चा की संभावना है, जिससे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव पार्टी संगठन और सरकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंत्रियों को जानकारी देंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।













