Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Raipur

Mamta Kulkarni-Dawood : दाऊद से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, अंडरवर्ल्ड पर ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान

Mamta Kulkarni-Dawood : नई दिल्ली : 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब साध्वी ममता कुलकर्णी अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अपनी राय रखी, जो सुर्खियों में छा गई।

Mamta Kulkarni-Dawood : गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता से उनके और दाऊद के रिश्तों के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि दाऊद से उनका कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उनके नाम जो जोड़ने की कोशिश की जा रही है, वह गलत है और उनका कोई संबंध आतंकवादी गतिविधियों से नहीं था।

 

READ MORE:  Gold Silver Price 30 Oct : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 13 दिन में सोना ₹11,621 और 16 दिन में चांदी ₹32,500 सस्ती

 

ममता ने कहा, “दाऊद का कहां लेना-देना है। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं रहा। जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा, उसने कभी बम ब्लास्ट या देश विरोधी कोई काम नहीं किया। आप उसका फर्क समझें। मैं उसके साथ नहीं थी और न ही कभी मिली। दाऊद का नाम मेरे जीवन में कभी नहीं रहा।”

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने बोल्ड रोल्स और स्क्रीन प्रेजेंस से पहचान बनाई थी, लेकिन बाद में अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव और एक ड्रग मामले के कारण उनका करियर लगभग खत्म हो गया। यह भी कहा जाता था कि उनका कथित संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से था।

Mamta Kulkarni-Dawood : बॉलीवुड छोड़ने के बाद ममता दुबई चली गई थीं और 25 साल बाद भारत लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने सन्यास लिया और महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली। बाद में उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया, लेकिन विवादों के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds