Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

Social Media Trap : हंसती-खेलती जिंदगी में ‘इश्क’ का जहर : फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग, रायपुर कर्चुलियान पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

Social Media Trap : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई एक जान-पहचान ने न केवल एक महिला की आबरू पर दाग लगाया, बल्कि उसकी हंसती-खेलती पारिवारिक जिंदगी को भी उजाड़ने की कगार पर खड़ा कर दिया है। मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने महिला के अंतरंग वीडियो बनाकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए और अब उन वीडियो को सार्वजनिक कर उसे मरने पर मजबूर कर रहा है।

पीड़िता अपने पति और मासूम बच्चे के साथ न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने ग्राम तमरी मोड़ बेलहाई निवासी आरोपी अरमान कोल उर्फ शेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात अरमान से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया। आरोप है कि पति की गैर-मौजूदगी में आरोपी ने महिला के साथ बिताए गए निजी पलों के चोरी-छिपे वीडियो बना लिए।

इन वीडियो और फोटो के हाथ में आते ही आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने किस्तों में लगभग 50,000 रुपये आरोपी को दे दिए। पीड़िता का मानना था कि पैसे देने के बाद आरोपी वीडियो डिलीट कर देगा, लेकिन आसानी से पैसे मिलने के बाद आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और वह लगातार और पैसों की मांग करने लगा।

Social Media Trap : जब पीड़िता और पैसे देने की स्थिति में नहीं रही, तो आरोपी ने उसकी मर्यादा को तार-तार करते हुए क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल पर वह अंतरंग वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। जैसे ही यह बात महिला के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पीड़िता पहले शिकायत लेकर रायपुर कर्चुलियान थाने गई थी, लेकिन उसका आरोप है कि वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर वह अपने पति और बच्चे के साथ एसपी कार्यालय पहुंची।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से गुहार लगाते हुए पीड़िता ने न्याय और सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी अब भी उसे और उसके परिवार को डरा-धमका रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई और वायरल किए गए वीडियो को इंटरनेट से हटवाने की मांग की है।

इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती के खतरों को उजागर किया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और संबंधित थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories