Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh शहडोल में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का...

शहडोल में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का आरोप

रीवा: शहडोल जिले में 200 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस संबंध में ईओडब्ल्यू कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

Read News : ‘पूरे देश पर कब्जा करने की साजिश’, ओवैसी ने मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता विनोद शर्मा और कुंवर सिंह ने बताया कि शहडोल जिले के ब्यौहारी ब्लॉक के खरौली गांव में मध्य प्रदेश शासन की लगभग 100 एकड़ चरनोई और गैर-हकदार जमीन की हेराफेरी की गई। आरोप है कि तहसीलदार और पटवारी ने इस जमीन को अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज कर दिया और बाद में इसे बेच दिया।

कांग्रेस नेता कुंवर सिंह ने कहा कि जिस समय यह घोटाला हुआ, उस समय शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रीवा के विधायक और वर्तमान उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतनी बड़ी जमीन की हेराफेरी बिना प्रभारी मंत्री की जानकारी के संभव है।

Read News : Shajapur News : प्रधान आरक्षक ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार, कवरेज करने से रोका, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी ने की निंदा

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Previous article‘पूरे देश पर कब्जा करने की साजिश’, ओवैसी ने मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर उठाए सवाल
Next articleखाद की नई खेप से किसानों के चेहरे पर आई राहत, सिहावल में वितरण शुरू
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here