Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh खाद की नई खेप से किसानों के चेहरे पर आई राहत, सिहावल...

खाद की नई खेप से किसानों के चेहरे पर आई राहत, सिहावल में वितरण शुरू

विमलेश द्विवेदी/सीधी: जिले में किसानों की फसल पहले बारिश से प्रभावित हुई थी और खाद की कमी ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब खाद की नई खेप के स्टॉकेज वितरण केंद्रों तक पहुंचते ही किसानों के चेहरे पर राहत और मुस्कान दिखाई देने लगी।

Read News : शहडोल में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का आरोप

इसी अवसर पर सिहावल के भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी पवनधर द्विवेदी किसानों के बीच खाद वितरण केंद्र अमिलिया पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी किसानों को आवश्यक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। समाजसेवी ने खाद अधिकारियों और अनुविभागीय अधिकारी सिहावल के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया कि वितरण में कोई देरी न हो।

टोकन की कमी के कारण कुछ किसान वंचित रह गए थे, लेकिन पवनधर द्विवेदी ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए वितरण की संख्या बढ़ाकर एक बोरी की बजाय तीन बोरी खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे कल से निर्धारित समय पर वितरण केंद्र पहुंचकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों ने इस पहल को सराहा और कहा कि लंबे समय से चली आ रही खाद की समस्या से उन्हें राहत मिली है।

Share The News
Previous articleशहडोल में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का आरोप
Next articleप्रशांत किशोर का दावा : मेरी सहमति न होती तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री नहीं बन पाते
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here