Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh I Love Rahul Gandhi : भोपाल में लगा “I Love Rahul Gandhi”...

I Love Rahul Gandhi : भोपाल में लगा “I Love Rahul Gandhi” का पोस्टर, कांग्रेस दफ्तर के बाहर सियासी सरगर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को कांग्रेस दफ्तर के बाहर अचानक एक नया पोस्टर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “I Love India, I Love Rahul Gandhi”। इसके साथ ही “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” और “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” जैसे नारे भी छपे हैं।

यह पोस्टर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे की ओर से लगाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संदेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगाया गया है। पोस्टर लगते ही कांग्रेस दफ्तर के बाहर माहौल हलचल भरा हो गया और कई लोगों ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Read More : मेघालय में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक : 2.5 करोड़ की हेरोइन की विशाल खेप जब्त, मणिपुर के 2 तस्कर धराए

इस पोस्टर का समय भी खास माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में भोपाल में लगे “I Love Mohammad” पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे में कांग्रेस दफ्तर के बाहर “I Love Rahul Gandhi” पोस्टर का लगना विपक्ष को नया मुद्दा दे सकता है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को लेकर जनता में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस पोस्टर को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More :  Mohammad Shahid : पद्मश्रीओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की कार्रवाई

फिलहाल, भाजपा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पोस्टर राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here