C.G News : कांकेर का ITBP जवान छुट्टी पर घर लौटते समय बीच रास्ते से लापता, सदमे में परिवार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम कसावाही निवासी आईटीबीपी (ITBP) के जवान विनोद कुमार गोटी छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे वर्तमान में पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर पदस्थ थे।

7 फरवरी को हुई थी आखिरी बातचीत

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात लगभग 10 बजे जवान ने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि वे रायपुर पहुंच चुके हैं और परिवार से उन्हें लेने आने को कहा था। लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। अगली सुबह पिता द्वारा संपर्क करने की कोशिश भी असफल रही।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में दो दिन में उखड़ी 50 लाख की सड़क, ग्रामीणों का हंगामा

गोरखपुर में मिला सामान

लगातार संपर्क करने के प्रयास के दौरान गोरखपुर रेलवे पुलिस ने फोन रिसीव कर जानकारी दी कि जवान का रेलवे से जुड़ा सामान गोरखपुर में मिला है। बताया गया कि सामान छोड़कर वे कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर पहुंचे, लेकिन वहां भी जवान का कोई पता नहीं चल सका। परिवार उनका सामान लेकर वापस लौट आया।

परिवार में चिंता का माहौल

जवान के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द खोजबीन तेज करने की मांग कर रहे हैं।चारामा थाना पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। जवान की लोकेशन ट्रेस करने और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।परिवार और गांव के लोग जवान की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Related Articles

Popular Categories