Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Mungeli Crime : लोरमी पुलिस ने कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार , तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Mungeli Crime : मुंगेली। थाना लोरमी पुलिस ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के तहत तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Mungeli Crime : प्रकरण की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शुभम विश्वकर्मा ने अपनी कार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने और नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट थाना लोरमी में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की गई।

Mungeli Crime : जांच में लोरमी शहर के ब्राह्मण पारा, महामाया पारा, बाजार पारा और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान की गई। मुखबीर की सूचना के आधार पर राजकुमार यादव उर्फ रज्जू यादव, पिता रामनाथ यादव, उम्र 36 साल, निवासी वार्ड 01, शिवनगर, लोरमी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी आरोपी के कब्जे से जब्त की गई।

Mungeli Crime : आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन मामला जमानती होने के कारण आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगासा क्र. 45/486/25 धारा 170/126, 135(2) बीएनएसएस तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय लोरमी में पेश किया गया।

Mungeli Crime : इस कार्रवाई में थाना लोरमी से उप निरीक्षक राव, सउनि निर्मल घोष आर 166, राजू साहू, आर 109 देवीचद नवरंग और साइबर टीम के प्रआर 73 नरेश यादव, आर 230 भेषज पाण्डेकर की भूमिका सराहनीय रही।

Mungeli Crime : पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई है और इस तरह की त्वरित कार्यवाही से लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories