Friday, August 14, 2026
Home National मेघालय में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक : 2.5 करोड़ की हेरोइन की...

मेघालय में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक : 2.5 करोड़ की हेरोइन की विशाल खेप जब्त, मणिपुर के 2 तस्कर धराए

0
102
मेघालय में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक
मेघालय में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक

जोवाई, मेघालय। पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में मणिपुर के दो व्यक्तियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस कार्रवाई में दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

READ MORE : CG NEWS : आईटीबीपी कोंडागांव में हिंदी पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और मादक पदार्थ रोधी कार्य बल की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात फ्रामर मेर पुलिस यातायात चौकी के पास वाहन को रोका। तलाशी के दौरान हेरोइन को साबुन के 50 डिब्बों में छिपाकर रखा गया पाया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान चुचुंग सेर्टो (कांगपोकपी, मणिपुर) और थांगगिन तोवथांग (चुराचांदपुर, मणिपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हेरोइन के अलावा 6,775 रुपये भारतीय नोट और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई, जिसमें दक्षिण कोरियाई वॉन, कजाकिस्तानी तेंगे और म्यांमार की क्यात शामिल हैं।

READ MORE : Mohammad Shahid : पद्मश्रीओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की कार्रवाई

इस मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है और अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here