Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : आईटीबीपी कोंडागांव में हिंदी पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों...

CG NEWS : आईटीबीपी कोंडागांव में हिंदी पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

0
104
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), कोंडागांव (छत्‍तीसगढ) में आज ‘हिंदी पखवाड़े’ का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री ए.एन. दत्‍ता, सेनानी (स्‍टाफ) द्वारा वर्चुअली हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित करवाई गई प्रतियोगिताओं में क्रमश: ‘प्रथम’, द्वितीय’ व ‘तृतीय’ स्‍थान प्राप्‍त करने वाले पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कीं। इस अवसर पर सुनील चंद्र पोखरियाल, द्वितीय कमान ने विजेताओं को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

CG NEWS : कांस्‍टेबल सन्‍दीप, कांस्‍टेबल सूरज कुंडू, कांस्‍टेबल शान्‍तनु माइति एवं हेड कांस्‍टेबल सचिन ने श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए क्रमश: ‘हिंदी निबंध’, ‘हिंदी शब्‍द श्रंखला’, ‘हिंदी सुलेख’ और ‘हिंदी नोटिंग/ड्रॉफ्टिंग’ प्रतियोगिताओं में ‘प्रथम’ स्‍थान हासिल किया। इस समारोह में कोंडागांव के अलावा क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), खोर्द्धा (ओडिशा) से भी ऑनलाइन माध्‍यम से पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री दत्‍ता ने सभी को हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ भाग लेने के लिए शाबासी दी और रोजमर्रा के कामकाज व बोलचाल में हिंदी के ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रयोग पर बल दिया।

CG NEWS : इस पखवाड़े का शुभारंभ 15 सितंबर, 2025 को किया गया था और इस दौरान 7 हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्‍य सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है और भारत सरकार की राजभाषा नीति को सफल बनाना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here