Bilaspur News: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, जब पत्नी को बचाने दौड़ा पति, जानिए फिर क्या हुआ

0
142
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कर्रा की है। जानकारी के अनुसार, सचिन चंद्राकर (45) अपनी पत्नी रजनी चंद्राकर (32) के साथ घर पर थे। सुबह रजनी घर के आंगन में कपड़े सुखाने गई थीं। कपड़े सुखाने के लिए वहां लोहे का जीआई तार लगा हुआ था। जैसे ही उन्होंने गीले कपड़े तार पर डाले, उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं।

Bilaspur News: पत्नी की चीख सुनकर सचिन तुरंत बाहर पहुंचे। उन्होंने रजनी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण दोनों को तुरंत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bilaspur News: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली का सर्विस वायर टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार कपड़े सुखाने वाले जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इसी कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here