Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Narsinghpur News : राशन वितरण के दौरान सेल्समेन से मारपीट, वीडियो सोशल...

Narsinghpur News : राशन वितरण के दौरान सेल्समेन से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Narsinghpur News
Narsinghpur News

Narsinghpur News : तेंदूखेड़ा/नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा तहसील के डोभी स्थित सहकारी सेवा समिति में राशन वितरण के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है। राशन वितरण कर रहे सेल्समेन मूलचंद पटेल के साथ चार लोगों ने मिलकर सोसाइटी में घुसकर जमकर मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Narsinghpur News : जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब मूलचंद पटेल सोसाइटी में राशन वितरण कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में चार लोग सोसाइटी परिसर में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सेल्समेन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपियों ने सेल्समेन की बेरहमी से पिटाई की।घटना के बाद पीड़ित मूलचंद पटेल ने तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here