Pachmarhi News : पचमढ़ी में भाजपा विधायकों-सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, अटल वाटिका में “मां के नाम पौधारोपण”

Sanjay Sahu
Pachmarhi News

Pachmarhi News : इटारसी/पचमढ़ी। भाजपा सरकार द्वारा पचमढ़ी में विधायकों, सांसदों और मंत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक, सांसद और मंत्री शामिल हुए।

Pachmarhi News : प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र की शुरुआत अटल वाटिका में “मां के नाम पौधारोपण” से की गई। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने हाथों से एक-एक पौधा लगाकर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल बताया और कहा कि यह भावनात्मक और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टिकोण से एक सराहनीय कदम है।

Pachmarhi News : बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस शिविर में उन्हें जनता से जुड़ने, संवाद स्थापित करने और पार्टी की नीतियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधायकों और सांसदों को बताया जाएगा कि उन्हें जनता के बीच क्या और कैसे बोलना है।

Pachmarhi News : जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिविर में पहुंचेंगे और जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ व्यवहार के तरीके और संवाद कौशल के बारे में टिप्स देंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *