Singrauli Accident : नवानगर में तेज रफ्तार का कहर: बाइक हादसे में तीन युवक गंभीर

Sanjay Sahu
Singrauli Accident

Singrauli Accident : सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। फौजी होटल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

Singrauli Accident : मिली जानकारी के अनुसार, नवानगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Singrauli Accident : घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *