Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : जूते पहनकर राहुल गांधी ने दादी इंदिरा को दी...

MP News : जूते पहनकर राहुल गांधी ने दादी इंदिरा को दी पुष्पांजलि, मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना, देखें वीडियो

MP News
MP News

MP News : भोपाल: मंगलवार को भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत के साथ ही एक नए राजनीतिक विवा में घिर गए हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्प अर्पित करने को लेकर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

MP News : इस दौरान राहुल गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते नहीं उतारे। दोनों नेताओं ने बाहर रखी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आगे बढ़ गए। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल ने भारतीय परंपरा का पालन करते हुए जूते उतारकर श्रद्धांजलि दी।

MP News : इस मुद्दे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,यह सीधे तौर पर इंदिरा गांधी का अपमान है। भारतीय परंपरा में हम किसी महापुरुष को श्रद्धांजलि देते वक्त जूते नहीं पहनते। राहुल गांधी ने न केवल जूते पहन रखे थे, बल्कि फूल अर्पित करने के बजाय फेंके – यह भारत की नहीं, बल्कि इटली की संस्कृति हो सकती है। सारंग ने राहुल के दौरे को *पोलिटिकल टूरिज्म” बताया और कहा कि राहुल गांधी को भोपाल छोड़ने से पहले इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए।

MP News : कांग्रेस की ओर से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं

MP News : इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, लेकिन कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here