CG News : छत्तीसगढ़ के इन 4 बीएड-डीएलएड कॉलेजों की मान्यता रद्द…

0
164

रायपुरCG News : शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने 380 बीएड और डीएलएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। छत्तीसगढ़ के भी चार कॉलेज इस कार्रवाई की चपेट में आ गए हैं, जिससे राज्य में लगभग 250 प्रशिक्षण सीटें घट गई हैं।

CG News : एनसीटीई की इस कार्रवाई की मुख्य वजह कॉलेजों द्वारा वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट नहीं सौंपना और नोटिस की अनदेखी करना है। यह निर्णय एनसीटीई की 423वीं बैठक में लिया गया, जिसके तहत अब इन कॉलेजों में 2025-26 सत्र से किसी भी नए विद्यार्थी का प्रवेश नहीं हो सकेगा।

किन कॉलेजों पर गिरी गाज?
श्री कृष्णा कॉलेज, जांजगीर-चांपा

कांति दर्शन महाविद्यालय, राजनांदगांव

श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय, राजनांदगांव

श्री शिरडी साईं शिक्षण, अंबिकापुर

इन कॉलेजों में संचालित बीएड, डीएलएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों की मान्यता समाप्त कर दी गई है।

कितनी सीटों पर असर?
बीएड – 100 सीटें

डीएलएड – 100 सीटें

बीएससी-बीएड – 50 सीटें

कुल: 250 सीटें हुई खत्म

राज्य में क्या है स्थिति?
छत्तीसगढ़ में कुल 140 बीएड कॉलेजों में 14,500 सीटें और 89 डीएलएड कॉलेजों में 6,700 सीटें हैं। इस कार्रवाई से यह साफ है कि एनसीटीई अब मान्यता देने में और अधिक सतर्कता बरतेगा।

विशेषज्ञों की राय में, यह कदम शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी तो है, लेकिन इससे पहले सुधार का मौका दिया जाना चाहिए था।

छात्रों और शिक्षकों के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि इससे न सिर्फ प्रवेश के अवसर सीमित हुए हैं बल्कि संबंधित कॉलेजों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here