Sunday, March 15, 2026
31.3 C
Raipur

Land Dispute Rampur Baghelan : सतना: न्यायालय के आदेश को ठेंगा, जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश; पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Land Dispute Rampur Baghelan : सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरिगवा में जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज की जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ग्राम कोरिगवां की आराजी नंबर 296/1231 को लेकर विवाद चल रहा है, जो व्यवहार न्यायालय अमरपाटन में विचाराधीन है। न्यायालय ने 22 फरवरी 2021 को विवादित भूमि पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके, बीते 13 फरवरी 2026 को कुछ लोग अचानक मौके पर पहुंचे और लोहे की गोमटी रखकर लगभग 8×10 वर्ग फीट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की।

विरोध करने पर मिलती हैं धमकियाँ पीड़ित विजय कुमार सिंह और राम सजीवन सिंह ने बताया कि जब उन्होंने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कब्जा करने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष का यह रवैया काफी समय से बना हुआ है और वे बार-बार मौके पर आकर विवाद खड़ा करते हैं। इससे न केवल उनका कानूनी अधिकार प्रभावित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में तनाव का माहौल भी बना हुआ है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग न्यायालय के आदेश का उल्लंघन और सुरक्षा को लेकर चिंतित पीड़ित परिवार ने रामपुर बाघेलान पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और जबरन कब्जा करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories