Tuesday, June 16, 2026
32.4 C
Raipur

Drug Kingpin Vinod Agarwal : नशे के सौदागरों पर एमपी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 350 फर्जी फर्मों का मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल गिरफ्तार, 9.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Drug Kingpin Vinod Agarwal : मऊगंज। मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। मऊगंज पुलिस ने 60 हजार के इनामी ड्रग किंगपिन विनोद अग्रवाल को कानपुर जेल से रिमांड पर लेकर पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस आरोपी ने ड्रग लाइसेंस की आड़ में 12 राज्यों में नशीली कफ सिरप का काला कारोबार फैला रखा था।

28 मार्च 2025 से शुरू हुई जांच की कड़ियाँ इस पूरे ऑपरेशन की नींव 28 मार्च 2025 को मऊगंज के गाड़ा मोड़ पर रखी गई थी, जब पुलिस ने एक बिना नंबर की कार से 2160 नशीली बोतलें बरामद की थीं। एसपी दिलीपा सोनी के निर्देशन में गठित एसआईटी ने जब इस मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो मऊगंज से शुरू हुआ यह सफर बनारस होते हुए कानपुर तक जा पहुँचा। जांच में जो तथ्य सामने आए, वे हैरान कर देने वाले थे।

350 फर्जी फर्मों का जाल मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल का नेटवर्क इतना शातिर था कि उसने अपनी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए 350 से अधिक फर्जी फर्में (Paper Companies) खड़ी कर रखी थीं। इन फर्जी कंपनियों के आड़ में उसने 20 लाख से अधिक कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलें देश के 12 राज्यों—दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर अवैध रूप से खपाईं।

हरियाणा से गिरफ्तारी, संपत्ति पर प्रहार आरोपी विनोद अग्रवाल पर मध्य प्रदेश में 10 हजार और उत्तर प्रदेश में 50 हजार का इनाम घोषित था। यूपी पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद मऊगंज पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया। पुलिस ने अब तक उसके साम्राज्य की 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है। मऊगंज पुलिस का यह ‘ऑपरेशन’ देश के कई राज्यों में फैले नशे के उस माफिया नेटवर्क की कमर तोड़ने में सफल रहा है, जो ड्रग लाइसेंस के नाम पर समाज में ‘मौत का सामान’ बेच रहे थे। पुलिस अभी गिरोह के अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की गहरी जड़ों को खंगालने में जुटी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Latest YouTube Shorts

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories