Monday, December 15, 2025
24.1 C
Raipur

Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक में लिए कई बड़े फैसले….

Mohan Cabinet Meeting : भोपाल। राजधानी भोपाल में मोहन यादव के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बैठक में प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए।

Mohan Cabinet Meeting : मिशन वात्सल्य योजना में बड़ा फैसला:

बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के तहत अब प्रत्येक बच्चे को 4,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस योजना से प्रदेश में 33,346 बच्चों को लाभ मिलेगा। वित्तीय खर्च का वितरण केंद्र और राज्य सरकार के बीच किया जाएगा, जिसमें केंद्र 60 प्रतिशत और राज्य 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगा। इस योजना पर कुल 1,022 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

READ MORE : Mohan Cabinet 2025 : मोहन कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर, जानें डिटेल्स

नए आयुष अस्पताल और पद सृजन:

प्रदेश के भोपाल, इंदौर, पन्ना, श्योपुर, गुना सहित 12 जिलों में 50-बिस्तरीय नए आयुष अस्पताल खोलने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 373 नए पद और 806 मानव संसाधन सेवाओं का सृजन किया जाएगा। अब प्रदेश में कुल 33 जिलों में आयुष अस्पताल कार्यरत होंगे।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और किसानों के लिए फैसले:

कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नवीन पदों की भर्ती पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया।
किसानों के लिए सोलर पंप योजना को और बढ़ावा देते हुए अब साढ़े सात हॉर्स पावर के पंप पर 90 फीसदी सब्सिडी देने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा, 3 और 5 हॉर्स पावर वाले पंप को उच्च हॉर्स पावर सोलर पंप में अपग्रेड करने का विकल्प भी मंजूर किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

  • मेडिकोलीगल अधिकारियों को 7वां वेतनमान देने की मंजूरी।

  • आगर मालवा जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण में 9 नए पद सृजित।

  • भावांतर योजना, लाड़ली बहना योजना और गौरव दिवस जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा।

  • इंदौर में हुए स्पेस ट्रैक कॉन्क्लेव की समीक्षा।

पन्ना हीरे को GI टैग:

सीएम ने बैठक में जानकारी दी कि पन्ना जिले में निकलने वाले हीरे को GI टैग मिला है। अब इसे “Panna Diamond” के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और स्थानीय खनन एवं रत्न व्यवसाय को नई पहचान देगा।

READ MORE : Mojo Mushroom Factory Case : दोबारा बालश्रम! रायपुर में फिर मोजो मशरूम-बिस्किट फैक्ट्री से 109 बच्चों का रेस्क्यू, कब जागेगी सरकार…

निवेश और रोजगार:

13 नवंबर को इंदौर में संपन्न MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे लगभग 64,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सामाजिक कल्याण और महिलाओं के लिए कदम:

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाड़ली बहनों को रोजगार से जोड़ने के लिए योजनाएं बनाई जाएं और उनके सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10 Evening : देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 Evening : देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Israel Air Strikes Gaza: Israel हमले में Hamas का टॉप कमांडर Raad Saad की मौ*त...

Israel Air Strikes Gaza: Israel हमले में Hamas का टॉप कमांडर Raad Saad की मौ*त...

Mega Cold Wave Alert! 17 Dec से भयंकर ठंड, MP-CG में रिकॉर्ड टूटा, Delhi में GRAP-IV लागू!

Mega Cold Wave Alert! 17 Dec से भयंकर ठंड, MP-CG में रिकॉर्ड टूटा, Delhi में GRAP-IV लागू!

CG Assembly Winter Session: पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा, Congress ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

CG Assembly Winter Session: पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा, Congress ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

CG Coal Scam :  570 करोड़ कोल स्कैम, सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे!, कौन है राकेश जैन?#cg #coalscam

CG Coal Scam : 570 करोड़ कोल स्कैम, सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे!, कौन है राकेश जैन?#cg #coalscam

GST Raid Actress Ankita–Vicky Family : एक्ट्रेस Ankita Lokhande-Vicky Jain के परिवार में GST रेड...

GST Raid Actress Ankita–Vicky Family : एक्ट्रेस Ankita Lokhande-Vicky Jain के परिवार में GST रेड...

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh वालों को मिलेगा Free  में घूमने का मौका, खर्च उठाएगी सरकार...

Chhattisgarh वालों को मिलेगा Free में घूमने का मौका, खर्च उठाएगी सरकार...

Chhattisgarh के किसानो को मिलेगा 24 × 7 टोकन...

Chhattisgarh के किसानो को मिलेगा 24 × 7 टोकन...

Chhattisgarh में 3 दिन Government कामकाज ठप, Strike पर कर्मचारी...

Chhattisgarh में 3 दिन Government कामकाज ठप, Strike पर कर्मचारी...

Chhattisgarh की महिलाओं को मिलेगा Free सिलेंडर...

Chhattisgarh की महिलाओं को मिलेगा Free सिलेंडर...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular this week

Topics

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में डूबा उज्जैन, तड़के गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

उज्जैन: विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज तड़के...

Related Articles

Popular Categories