KATNI NEWS : कटनी : कटनी के आदिवासी क्षेत्र रीठी के नेगवा स्कूल से एक अलग और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहां बैंड-बाजा और पुष्प वर्षा के साथ बच्चों का स्कूल में स्वागत किया गया, जिसे देखकर लोग पहले इसे किसी जनप्रतिनिधि के स्वागत से जोड़ रहे थे, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।
KATNI NEWS : दरअसल, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई, जिस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए खास पहल की। स्कूल के प्राचार्य विपिन तिवारी ने कलेक्टर के निर्देशन में यह नवाचार किया, जिसमें स्कूल आने वाले नए बच्चों का बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
KATNI NEWS : इस दौरान बच्चों को माला पहनाई गई और उन पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस पहल का मकसद बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह और खुशी का माहौल बनाना था, ताकि वे पढ़ाई के लिए प्रेरित हों। यह पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है और शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दे रही है।











