Big News : कटनी में I.T विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारी विश्वकर्मा बंधुओं के ठिकानों पर तगड़ी छापेमारी

0
155
विश्वकर्मा बंधुओं के कई ठिकानों पर तगड़ी छापेमारी

कटनी: जिले में आज सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबार से जुड़े एक प्रमुख उद्योगपति के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई माइनिंग कारोबारी शंकर विश्वकर्मा और उनके परिवार से जुड़े घरों व कार्यालयों पर की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

25 से अधिक अधिकारियों की टीम ने संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में आयकर विभाग के लगभग 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें महिला अधिकारी भी मौजूद हैं। भोपाल, जबलपुर और कटनी से आई संयुक्त टीम ने समन्वित रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read More : विधानसभा सत्र के मद्देनज़र भोपाल में धारा 163 लागू, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, भीड़ पर रोक और जुलूस-धरना प्रतिबंधित

विश्वकर्मा बंधुओं के कई ठिकानों पर जांच
आयकर विभाग की कार्रवाई केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। शंकर विश्वकर्मा सहित उनके तीन भाइयों के आवासों और कार्यालयों पर भी जांच जारी है। इसके अलावा, उनके भाई और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के घर पर भी आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जालपा वार्ड स्थित मकान में भी छापा
कटनी जिले के जालपा वार्ड में स्थित विश्वकर्मा परिवार के एक मकान पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, एक स्थान पर टीम को प्रवेश में कठिनाई होने पर दरवाजा तोड़कर जांच शुरू की गई।

कई जिलों में फैले कारोबार की हो रही पड़ताल
बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा बंधुओं का माइनिंग से जुड़ा कारोबार केवल कटनी जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। आयकर विभाग इन सभी व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और संभावित खुलासों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here