कांकेर:  जिला अस्पताल में नर्स से देर रात छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
112

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। देर रात अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ युवक ने छेड़छाड़ की कोशिश की। समय रहते अन्य स्टाफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश और डर का माहौल है। पीड़ित नर्स समेत अन्य स्टाफ का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। नर्सों ने कहा कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है, लेकिन अस्पताल का माहौल भगवान भरोसे चल रहा है।

कांकेर: अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं। साथ ही परिसर में स्थापित पुलिस सहायता केंद्र भी केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कर्मचारियों की चिंता और असुरक्षा की भावना बरकरार है। अस्पताल स्टाफ ने मांग की है कि परिसर में 24 घंटे सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमों को और कड़ा किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो वे काम बंद कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here