Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

झांसी CGST रिश्वत कांड: IRS अफसर प्रभा भंडारी समेत 5 गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की डील पर CBI का छापा

झांसी : झांसी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने एक बड़े रिश्वतखोरी नेटवर्क का खुलासा करते हुए CGST डिप्टी कमिश्नर और IRS अधिकारी प्रभा भंडारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में एक कारोबारी को राहत देने के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की घूस मांगने की शिकायत के बाद की गई।

आठ दिन से चल रही थी रिश्वत की डील

Prabha Bhandari IRS: CBI सूत्रों के अनुसार, झांसी में जय दुर्गा हार्डवेयर पर कुछ दिन पहले केंद्रीय जीएसटी टीम ने छापा मारा था। इसी कार्रवाई को कमजोर करने और मामला सेटल कराने के लिए कारोबारी से भारी रिश्वत की मांग की गई। करीब आठ दिनों तक अफसरों, बिचौलियों और कारोबारी के बीच बातचीत चलती रही, जिसके बाद 70 लाख रुपये की पहली किश्त पर सौदा तय हुआ

कॉल ने खोली पोल, CBI एक्शन में

जैसे ही तय रकम पहुंची, CBI ने निगरानी के तहत प्रभा भंडारी को एक कॉल करवाया। कॉल पर रकम मिलने की सूचना दी गई, जिस पर प्रभा भंडारी ने कथित तौर पर रकम को सोने में बदलकर देने की बात कही। इसी बातचीत के बाद CBI तुरंत एक्शन मोड में आ गई। उस वक्त प्रभा भंडारी दिल्ली में थीं, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More : Indore Water Crisis : ‘पानी नहीं, ज़हर बंटा’- इंदौर जल संकट पर राहुल गांधी का बीजेपी पर तीखा हमला

छापेमारी में नकदी, ज्वेलरी और दस्तावेज बरामद

Prabha Bhandari IRS:  CBI ने दिल्ली, झांसी, ग्वालियर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 1.60 करोड़ रुपये नकद, रिश्वत के 70 लाख रुपये, बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण और संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

कारोबारी-वकील भी गिरफ्त में

इस मामले में जीएसटी मामलों के वकील नरेश कुमार गुप्ता, हार्डवेयर कारोबारी राजू मंगनानी, और विभागीय अधिकारी अनिल तिवारी व अजय कुमार शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि डील का मुख्य सूत्रधार वकील था। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में कारोबारी के पैर में चोट भी आई।

कौन हैं प्रभा भंडारी

प्रभा भंडारी 2016 बैच की IRS अधिकारी हैं और करीब छह महीने पहले ही झांसी में तैनात हुई थीं। इतने कम समय में फ्लैट खरीदने और महंगी संपत्तियां जुटाने को लेकर भी जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।

केस दर्ज, जांच जारी

CBI ने सभी आरोपियों के खिलाफ जीएसटी चोरी मामलों में अवैध लाभ दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories