Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

Raipur Crime News Interstate Fraud Gang : रायपुर में विदेशी मुद्रा के नाम पर बड़ी ठगी: ट्रैवल व्यवसायी से 19 लाख की लूट, बंगाल का आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News Interstate Fraud Gang : रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को अपना शिकार बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी को विदेशी मुद्रा (USD और GBP) के नाम पर झांसा देकर करीब 19.47 लाख रुपये की ठगी की थी।

क्या है पूरा मामला? प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, जो तेलीबांधा में ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय चलाते हैं, को 1 मार्च 2026 को हर्षित अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। आरोपी ने अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग के बहाने प्रार्थी का विश्वास जीता। अगले दिन, 2 मार्च को आरोपी ने प्रार्थी को करेंसी टॉवर स्थित एक को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और 18,000 अमेरिकी डॉलर (USD) तथा 2,000 ब्रिटिश पाउंड (GBP) लेकर आने को कहा। प्रार्थी जब वहां पहुंचा, तो आरोपी रक्षित अग्रवाल ने उसे बातचीत में उलझाया और नकदी लेकर वहां से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी की मदद से मिली कामयाबी तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों व डिजिटल प्लेटफॉर्म का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेस हुई। रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने हावड़ा में दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती को धर दबोचा।

आरोपी के पास से नकदी और आईफोन बरामद पूछताछ में आरोपी प्रोसेनजित ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.50 लाख रुपये नकद और एक महंगा आईफोन (कुल कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये) जब्त किया है।

मुंबई में भी सक्रिय था आरोपी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही मुंबई के बांद्रा थाने में धोखाधड़ी (BNS 318(4), 316(5)) का मामला दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ विदेशी मुद्रा के लेनदेन या संदिग्ध वित्तीय सौदों में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories