Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की माता यशोदा पटेल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से एक निजी अस्पताल में इलाजरत थीं। आज उनका दुखद निधन हो गया।
Jabalpur News : मंत्री प्रहलाद पटेल के पारिवारिक शोक की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार गोटेगांव में किया जाएगा। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।













