Jabalpur News : राजा पटेल/जबलपुर। बरगी क्षेत्र की सहजपुरी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत के पंचों और उपसरपंच ने खुद अपनी ही पंचायत पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल माह में बनी सीसी रोड कागजों में 100 मीटर दिखाई गई, जबकि हकीकत में सड़क केवल 80 से 85 मीटर ही बनाई गई। अधूरी सड़क होने से पानी का भराव होता है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Jabalpur News : इसी तरह, पंचायत द्वारा गांव के बीच में बनाया गया तालाब भी बिना सुरक्षा इंतजाम के छोड़ दिया गया है। चारों ओर से खुला तालाब ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि गाय-बैल या छोटे बच्चे कभी भी इसमें गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है।
Jabalpur News : ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं पंचायत सचिव दिमाग पटेल का कहना है कि त्योहारों के कारण कुछ कार्य रुके हुए हैं, जल्द ही अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।













