Thursday, September 3, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : महू में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़…

MP News : महू में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़…

MP News : महू में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़...
MP News : महू में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़...

महू/इंदौर। MP News : मध्यप्रदेश के महू क्षेत्र में गौ मांस तस्करी का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। यह मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के बंडा बस्ती इलाके का है, जहां एक कार में करीब 4 क्विंटल गौ मांस भरकर इंदौर के चंदन नगर इलाके की ओर ले जाया जा रहा था।

 MP News : जानकारी के अनुसार, तस्करी की भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आसपास के ग्रामीणों ने उक्त वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही वाहन में तोड़फोड़ भी की। एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

फिलहाल किशनगंज थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और बरामद मांस की जांच पशु चिकित्सा विभाग से कराई जा रही है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here