जबलपुर, 11 सितंबर 2025। नगर निगम के स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने गंगा नगर गढ़ा स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई की। जांच के दौरान मिठाइयों में मरे कीड़े पाए गए और कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहाया जा रहा था।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष माहोर ने बताया कि इन खामियों के कारण प्रतिष्ठान संचालक पर नगर निगम और खाद्य विभाग द्वारा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Read News : Statement controversy : संजय राउत के बयान पर विवाद, एकनाथ शिंदे शिवसेना के पूर्व सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
जांच अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दीक्षित, सुपरवाइजर मनोहर, मोजेस और संतोष उपस्थित रहे। नगर निगम का कहना है कि स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।













